कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।


मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के कथित बयानों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। संयुक्त हिंदू मोर्चा ने उन पर हिंदू समाज की विभिन्न जातियों और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। संयुक्त हिंदू मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सैनी ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति राजकुमार भाटी को जूता मारेगा, उसे प्रति जूता 1100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद मामला और अधिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है। शिवसेना के प्…



मेरठ के सरधना स्थित गंज बाजार में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब खुशी क्रॉकरी स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटों और घने धुएं ने पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया, जिससे दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने की घटना करीब साढ़े 11 बजे के आसपास हुई। कुछ ही पलों में आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। जैसे ही धुआं और लपटें उठने लगीं, अंदर…

जमीयत उलमा-ए-हिंद की अधीनस्थ संस्था जस्टिस एंड एंपावरमेंट ऑफ माइनॉरिटीज और साउथ एशियन माइनॉरिटीज लायर एसोसिएशन (SAMLA) की ओर से नई दिल्ली में एक संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बाबरी मस्जिद मामले के फैसले और पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 को लेकर तैयार की गई एक शोध रिपोर्ट जारी की गई। यह कार्यक्रम कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि पूजा स्थल अधिनियम, 1991 देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे, सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक स्थिरता को बनाए रखने में…


पश्चिम एशिया में जारी तनाव और उससे उपजे वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। डीएमआरसी 18 मई से हर सोमवार को 24 अतिरिक्त मेट्रो फेरे संचालित करेगा, जिसके लिए छह अतिरिक्त ट्रेनों को सेवा में शामिल किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अन्य दिनों में भी अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है। डीएमआरसी के अनुसार, मौजूदा हालात में सड़क परिवहन के मुकाबले मेट्रो यात्रा को प्राथमिकता द…