कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को घोषणा की कि राज्य में जल्द ही 21,508 शिक्षकों और अनुदेशकों की भर्ती की जाएगी। इसमें 11,508 शिक्षक और 10,000 अनुदेशक शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस भर्ती से स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात में सुधार होगा और शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनेगी। मुख्यमंत्री लोकभवन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान समारोह और बढ़े हुए मानदेय के चे…


जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बाड़ी ब्राह्मणा के बलोले खड्ड इलाके में सरकारी जमीन पर बने 33 अवैध ढांचों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई में करीब 60 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, बलोले खड्ड क्षेत्र को लंबे समय से जिले का संवेदनशील ड्रग हॉटस्पॉट माना जाता रहा है, जहां अवैध निर्माणों का इस्तेमाल नशीले पदार्थों, खासकर हेरोइन, के भंडा…


लैंसडोन। छावनी परिषद क्षेत्र के पठानकोट वन इलाके में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग ने देखते ही देखते जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हजारों की संख्या में छोटी पौध जलकर नष्ट हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही छावनी परिषद के वनकर्मी और सेना के जवान मौके पर पहुंचे। दोनों टीमों ने लगातार करीब छह घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अधिकारियों के मुताबिक इस वनाग्नि से लगभग दो हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। वन दारोगा बीरबल सिंह ने बताया कि आग की वजह से जंग…



छिंदवाड़ा में मात्र 1750 रुपये के विवाद ने देर रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि थार गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे करीब 20 युवकों ने एक ट्रांसपोर्टर के घर पर धावा बोल दिया। अचानक हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्टर हरिराम और परिधि ट्रेडर्स से जुड़े सोनू साहू के बीच अनाज ढुलाई के भुगतान को लेकर 1750 रुपये का विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि फोन पर हुई कहास…


मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के कथित बयानों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। संयुक्त हिंदू मोर्चा ने उन पर हिंदू समाज की विभिन्न जातियों और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। संयुक्त हिंदू मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सैनी ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति राजकुमार भाटी को जूता मारेगा, उसे प्रति जूता 1100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद मामला और अधिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है। शिवसेना के प्…
