कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।







शनिवार देर रात दिल्ली के शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में एक चार मंजिला इमारत की स्टिल्ट पार्किंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद धुआं तेजी से सीढ़ियों के रास्ते ऊपर की मंजिलों तक फैल गया, जिससे कई लोग अपने-अपने फ्लैट में फंस गए। दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिन्हें सांस लेने में दिक्कत के चलते जीटीबी अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को छोड़कर बाकी को छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, मदर डेयरी वाली गली स्थित…

कोटा जिले में प्रसूता महिलाओं की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार को एक और गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान शिवपुर निवासी शिरीन के रूप में हुई है, जो करीब छह माह की गर्भवती थी। किडनी फेलियर और संक्रमण के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई थी। इस ताजा मौत के बाद अस्पताल में प्रसूता मौतों का आंकड़ा बढ़कर पांच हो गया है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, शिरीन को 5 मई को तबीयत खराब होने…