उरी में एलओसी के पास विस्फोट, दो जवान घायल, इलाज के दौरान निधन

उरी (जम्मू-कश्मीर)। नियंत्रण रेखा के पास कमलकोट क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक आकस्मिक विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जवान ड्यूटी के दौरान इस हादसे की चपेट में आए और बाद में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विस्फोट के तुरंत बाद दोनों घायल जवानों को गंभीर अवस्था में श्रीनगर के बादामीबाग स्थित 92 बेस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।
यह घटना एलओसी के अत्यंत संवेदनशील कमलकोट इलाके में हुई, जहां पुराने विस्फोटक, बारूदी सुरंगों और युद्ध अवशेषों का खतरा बना रहता है। विस्फोट के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और सेना की टीम पूरे मामले की विस्तृत पड़ताल में जुटी है।
शहीद जवानों की पहचान
इस हादसे में शहीद हुए जवानों की पहचान चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। दोनों जवान महाराष्ट्र के निवासी थे। चव्हाण विक्रम बालकृष्ण ऐरोली, जबकि अर्जुन जाधव राजेंद्र सतारा जिले की कराड तहसील के शाहपुर गांव से थे।
देश की सेवा में अपने कर्तव्य का पालन करते हुए दोनों जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके निधन से सेना और उनके परिवारों में गहरा शोक व्याप्त है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.