कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।


लखनऊ में चकबंदी विभाग के कर्मचारियों के तबादलों को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। अब चकबंदी से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण 15 जुलाई के बाद ही किए जाएंगे। चकबंदी आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के कई जिलों में प्रारंभिक चकबंदी योजना के पुष्टिकरण के बाद कब्जा परिवर्तन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में यदि इस अवधि में तबादले किए जाते हैं तो चल रहे कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि इस समय चकबंदी लेखपाल, सहायक चकबंदी अधिकारी, चक…


हरियाणा के गोंदर गांव में सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस मामले में अब एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जिम्मेदारी लेने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर गैंग की ओर से टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया गया है, जिसमें इस घटना को लेकर जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में कहा गया है कि यह फायरिंग हरियाणा के गोंदर गांव…

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब पारिवारिक विवाद से आहत होकर एक किशोरी ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने उसे बचाने की कोशिश की और नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीनगर के डेगरा इलाके की रहने वाली खुशी को उसके चाचा ने किसी बात को लेकर डांटने के साथ मारपीट भी की थी। इसी से आहत होकर वह सुबह पुल पर पहुंची और यमुना में कूद गई। घटना के बाद इलाके में हड…


दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां वार्ड क्रमांक 4 में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें तीन वयस्क और लगभग डेढ़ साल की मासूम बच्ची शामिल है। जानकारी के अनुसार, एक घर में अचानक जोरदार धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि देखते ही देखते पूरे मकान में आग फैल गई और कुछ ही मिनटों में घर आग की चपेट में आ गया। घर के अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके और बुरी तरह झुलस ग…

लखीमपुर खीरी में महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन राजनीतिक माहौल गरमाया रहा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद उत्कर्ष वर्मा के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि सांसद ने महिला आरक्षण का विरोध किया है। इसी बीच स्थिति तब बदल गई जब सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा खुद प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए और महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने महिला आरक्षण का समर्थन करते हुए कहा कि यह बिल 2023 में पास हो चुका है, लेकिन अभी तक…
