कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।


जयपुर: नीट-2026 परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। राजस्थान के सीकर और झुंझुनूं में परीक्षा से पहले पेपर लीक से जुड़ी शिकायतों के बाद जांच तेज हो गई है। इसी बीच परीक्षा रद्द किए जाने की जानकारी सामने आई है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूत्रों के अनुसार, परीक्षा से दो दिन पहले कुछ छात्रों तक कथित तौर पर एक “गैस पेपर” पहुंचा था, जिसके सवाल बाद में परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से काफी हद तक मेल खाते पाए गए। दावा किया जा रहा है कि लगभग 700 अंकों में से करीब 600 अंकों के प्रश्न इसी…

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार को रोहतांग और बारालाचा दर्रे में बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि कुल्लू में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। वहीं राजधानी शिमला में दिनभर धूप खिली रही। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी प्रदेश के कई हिस्सों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार कुल्लू, मंडी और शिमला में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 16 मई त…

विकासनगर में मंगलवार शाम एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां कोतवाली क्षेत्र के कुल्हाल स्थित रिवर व्यू रिजॉर्ट की पार्किंग में खड़ी एक जीप अचानक बिना ड्राइवर के अपने आप पीछे की ओर खिसकने लगी। ढलान पर खड़ी यह जीप नियंत्रण से बाहर होकर सीधे शक्तिनहर की ओर बढ़ी और मिट्टी की ढांग को पार करते हुए नीचे जा गिरी। जीप के नहर में गिरते ही रिजॉर्ट परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी तुरंत प्रशासन और रेस्क्यू टीम को दी गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नहर में…

जम्मू। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने प्रशासनिक सुचारू संचालन और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए असिस्टेंट इंजीनियर और इंचार्ज असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) स्तर के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा कुल 260 इंजीनियरों के स्थानांतरण किए गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। विभागीय आदेश के अनुसार, इससे पहले अस्थायी रूप से इंचार्ज असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर के रूप में पदोन्नत किए गए 124 इंजीनियर वर्तमान में नई तैनाती का इंतजार कर रहे थे। अब प्र…


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य में प्रशासनिक कार्यशैली को अधिक सादगीपूर्ण और संसाधन-संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि उनके कारकेड में अब केवल आवश्यक और न्यूनतम वाहनों का ही उपयोग किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक वाहन रैली या बड़े काफिले की अनुमति नहीं होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए पेट्रोल…
