कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला दौरे के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने अन्नाडेल हेलीपैड से विशेष विमान के जरिए राजधानी के लिए उड़ान भरी। इससे पहले राष्ट्रपति ने शिमला स्थित आरट्रैक में आयोजित सेना के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति सीधे दिल्ली लौट गईं। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल काविंदर गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पांच दिनों तक शिमला में रहीं…

हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने स्क्रीनिंग टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों की पदवार मेरिट सूची जारी कर दी है। यह सूची विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। निदेशालय के अनुसार, सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से प्राप्त हो चुका है। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबरों को उनकी मेरिट के आधार…



लखनऊ में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में देश और समाज कई चुनौतियों से गुजर रहा है, ऐसे में सभी को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास के संकल्प को एक बार फिर दोहराया गया। इस बीच अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया ब…

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई और न्याय की मांग की है। शादी के बाद से दहेज को लेकर प्रताड़ना का आरोप ग्राम भैंसरेहड़ी निवासी शहराना ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार जुल्फान से हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर और अन्य ससुरालजन लगातार दहेज की मांग करते रहे। पीड़िता का कहना है कि उसस…


मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में भाजपा नेता पर एक व्यापारी के घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला और पीड़ित परिवार के समर्थन में लोगों ने प्रदर्शन किया। घर में घुसकर मारपीट का आरोप जानकारी के अनुसार, व्यापारी नरेश कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता अशोक वर्मा और उनके बेटों ने उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उनका कहना है कि मा…

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है और ऐसे में समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर जैसे बौद्ध स्थलों के विकास को लेकर संकल्प दोहराया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु भी शामिल हुए, जिनकी उपस्थिति से माहौल आध्यात्मिक बन गया। “बुद्धं शरणं गच्छामि” के उ…

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। क्या था मामला? यह विवाद राहुल गांधी के एक बयान से जुड़ा है, जो उन्होंने जनवरी 2025 में कांग्रेस के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के उद्घाटन के दौरान दिया था। उनके बयान को आधार बनाकर संभल की चंदौसी कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई थी। याचिकाकर्त…