कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा आज से शुरू हो गई है। 32,679 पदों के लिए यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सभी अभ्यर्थी आत्मविश्वास…

जयपुर में सड़क विस्तार परियोजना के तहत नंदपुरी इलाके में लंबे समय से बाधा बने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने नूरानी मस्जिद को सील कर वहां तोड़फोड़ की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। यह कार्रवाई मालवीय नगर से जगतपुरा तक प्रस्तावित मुख्य सड़क को चौड़ा करने की योजना के तहत की जा रही है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, नंदपुरी अंडरपास क्षेत्र के पास रेलवे लाइन के साथ लगी सड़क को मौजूदा 25 से 30 फीट की चौड़ाई से बढ़ाकर लगभग 80 फीट किया जाना है। इसी विस्तार योजना…


प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील राज्य उत्तराखंड ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत आपदा प्रबंधन क्षमता का प्रदर्शन किया है। ओडिशा के पुरी में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह की बैठक में उत्तराखंड के राहत और बचाव मॉडल को विशेष रूप से सराहा गया। इस दौरान उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन और धराली आपदा राहत अभियान को सफल आपदा प्रबंधन के उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड मॉडल की चर्चा 3 से 5 जून तक आयोजित इस तकनीकी…

