कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

रुड़की। बुग्गावाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। तेलपुरा पुल के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सचिन पुत्र वेदपाल, निवासी ग्राम टांडा मानसिंह (थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर) अपने साले काका, निवासी ग्राम अन्नेकी (जिला हरिद्वार) के साथ बाइक पर…

मंगलौर। ईदगाह रोड के पास गुरुवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती नशे की हालत में सड़क किनारे बेहोश पड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब महिला कांस्टेबल ने उसे संभालने की कोशिश की तो युवती ने विरोध करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। मामला मंगलौर की ईदगाह रोड से मोहल्ला इस्लामनगर की ओर जाने वाले रास्ते का है, जहां एक खाली प्लॉट में युवती को अचेत अवस्था में देखा गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। थोड़ी ही देर में पुलिस महिला सिपाहियों के साथ मौके प…