कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

ड्रोन के जरिए संवेदनशील सैन्य जानकारी जुटाने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने यूएवी को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। ड्रोन में लगे उपकरणों और उसके संचालन स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

सभी मृतक चंडीगढ़ के रहने वाले थे और कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। गंगा के तेज बहाव में बहे दो अन्य युवकों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित बचा लिया।

मंत्री ने सभी समुदायों के जिम्मेदार लोगों से आपसी सम्मान और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। रामपुरी क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जल निकासी व्यवस्था और स्थायी समाधान के संभावित उपायों पर चर्चा की गई।

21 जुलाई के महावीर चौक धरना विवाद के बाद दर्ज मुकदमों को लेकर सपा ने विरोध तेज किया। सपा नेताओं ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रशासन की ओर से अभी तक मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

गोदाम में रखे प्लास्टिक और कागज के सामान के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप लिया। फायर टीम ने आसपास की दुकानों और मकानों तक आग पहुंचने से रोक लिया। बिजली आपूर्ति बंद कर पुलिस और दमकल टीम ने राहत-बचाव कार्य को संभाला।

खतौली क्षेत्र में डीएम और एसएसपी ने कांवड़ मार्ग की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। सेवा शिविरों में चिकित्सा, भोजन, पेयजल और विश्राम सुविधाओं की जांच की गई। नहर क्षेत्र में जल पुलिस की तैनाती और रेस्क्यू तैयारियों का भी निरीक्षण किया गया।

शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, पेयजल और विश्राम जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की गई। राज्यमंत्री ने स्वयंसेवकों से अनुशासन और सेवा भावना के साथ श्रद्धालुओं की मदद करने की अपील की। मुजफ्फरनगर में सामाजिक और धार्मिक संगठनों के कई सेवा शिविर लगातार संचालित हो रहे हैं।

हादसे के बाद सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर तीनों अधिकारियों को बाहर निकाला। घायल दोनों लेफ्टिनेंट अधिकारियों का सैन्य अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई।

मायावती ने यूपी चुनाव उम्मीदवारों को लेकर स्थिति स्पष्ट की। आकाश आनंद को लेकर चल रही चर्चाओं को बताया निराधार। बसपा ने चुनावी तैयारियों और संगठन पर तेज किया काम।

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद। 2020 दिल्ली दंगों के दौरान हुई थी आईबी अधिकारी की हत्या। कड़कड़डूमा कोर्ट ने सुनाया फैसला।

अलीगढ़ की गुप्ता आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस रिसाव से इलाके में मचा हड़कंप। पुलिस और फायर सर्विस टीम ने मौके पर पहुंचकर रिसाव को नियंत्रित किया, बड़ा हादसा टला। फैक्टरी मालिक को सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर फटकार, जांच की मांग उठी।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का लिखित परीक्षा परिणाम जारी, 76,184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित। DV और PST प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होने का प्रस्ताव, श्रेणीवार कटऑफ भी जारी। अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से रिजल्ट देख सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद भोजशाला के पास तय स्थल पर जुमे की नमाज अदा की गई। बारिश के बीच प्रशासन ने तिरपाल, बैरिकेडिंग और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। स्थल को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई, 5 अगस्त की अगली सुनवाई पर नजर।

जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी दी। पुलिस परिवारों के आरोपों पर राहुल गांधी से सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया- “आप बीजेपी के हो क्या?” छात्र प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी विवाद के बीच विशेषाधिकार नोटिस का मामला भी सामने आया।

हादसे से पहले इमारत को खतरनाक घोषित किया जा चुका था और उसमें मरम्मत का कार्य चल रहा था। एनडीआरएफ, दमकल और अन्य बचाव दल मौके पर राहत एवं रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं।