कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

अलीगढ़ का 25 वर्षीय युवक दांतों से करीब 10 क्विंटल वजनी कार खींचते हुए कांवड़ यात्रा पर निकला। कार पर 11 लीटर गंगाजल और भगवान शिव की प्रतिमा रखी गई है। हरिद्वार से शुरू हुई यात्रा 10 अगस्त तक गांव पहुंचने के लक्ष्य के साथ जारी।

प्रशांत राणा ने श्रद्धा के साथ दादी को कांवड़ में बैठाकर पूरी की धार्मिक यात्रा। संतुलन बनाए रखने के लिए कांवड़ के दोनों पलड़ों में रखा गया बराबर वजन। दादी ने युवाओं से बुजुर्गों के सम्मान और सेवा की अपील की।

वैदिक आयुरक्योर और एक्सिस ई-कॉर्पोरेशन समेत 10 लोग नामजद। निवेश पर मासिक रिटर्न और 33% छूट का दिया गया था कथित लालच। शिकायतकर्ता के अनुसार, करोड़ों रुपये लेकर कंपनियां हुईं गायब।

खंडवा में नदी का जलस्तर बढ़ने से चार युवक टापू पर फंसे। SDRF और प्रशासन ने 11 घंटे के रेस्क्यू के बाद सभी को सुरक्षित बचाया। ड्रोन से पहुंचाई गई मदद, खराब मौसम के कारण एयरलिफ्ट की योजना भी बनी थी।

भोजशाला परिसर के पास आज वैकल्पिक स्थान पर जुमे की नमाज अदा की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की शिकायत पर नमाज की जगह तय की है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

पन्ना जिला अस्पताल की एसएनसीयू में एक महीने के दौरान 22 बच्चों की मौत का मामला सामने आया। सीएमएचओ ने अस्पताल पहुंचकर एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग ने मौतों के कारणों की जांच शुरू की, रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

उत्तराखंड के 8 जिलों में 31 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश। रुद्रप्रयाग में खराब मौसम के चलते सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश जारी। भूस्खलन, जलभराव और फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए पर्यटकों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने पर रोक।

यूपी की 11,350 ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। लाइब्रेरी में ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर समेत 20 हजार से अधिक डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी। युवाओं को गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा मिलेगी, आधार सेवा केंद्र भी चरणबद्ध तरीके से बनाए जाएंगे।

पुंछ में खराब मौसम के चलते 31 जुलाई को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी। सीईओ पुंछ ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया एहतियाती फैसला। लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर पेपर लीक, शिक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज और नीट जैसी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर सरकार से जवाब मांगा। सपा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य व्यवस्था और अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले में जांच को लेकर भी सवाल उठाए।

कोडीन कफ सिरप मामले में 74 जमानत याचिकाओं की सुनवाई चल रही थी। न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने न्यायाधीश तक पहुंच बनाने के प्रयास पर नाराजगी जताते हुए सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। सभी मामलों को नए सिरे से आवंटन के लिए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजने का आदेश दिया गया।

पहाड़ों से आए पानी के कारण करीब आधे से एक घंटे की बारिश के बाद नदी में पानी बढ़ा। हादसे के समय किसी भी कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कुंभ 2027 की तैयारियों के तहत पुल निर्माण स्थल के पास वाहन फंस गए थे।

रायबरेली में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की। अपने बयान पर सवाल उठने पर बुद्धीलाल पासी ने कहा कि वह अपने शब्दों पर कायम हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

CJP प्रदर्शन में शामिल लोगों को दिल्ली सरकार ने कानूनी कार्रवाई से राहत दी। सरकार ने कहा कि मामले को बंद माना जाएगा और आगे कोई नई कार्रवाई नहीं होगी। आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

यूपी के 26 जिलों में तीसरे चरण के सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों को मंजूरी मिली। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास, रोबोटिक्स लैब और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं होंगी। प्री नर्सरी से 12वीं तक पढ़ाई एक ही परिसर में कराने का लक्ष्य रखा गया है।