कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

बिहार विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी इन दिनों अपने उम्मीदवारों के समर्थन में लगातार रैलियां कर रहे हैं। रविवार को सीमांचल के किशनगंज में आयोजित सभा में उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा, “तेजस्वी यादव, तुम आजकल आसमान पर उड़ रहे हो, लेकिन सीमांचल की जनता जल्द ही तुम्हें जमीन पर ले आएगी।” सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि जनता अब जाग चुकी है और अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने तेजस्वी पर तं…


मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन रविवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की। उनकी उपस्थिति से गंगा तट पर मौजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आरती के दौरान उन्होंने गंगा मां से विश्व में शांति और मानवता के कल्याण की प्रार्थना की। गंगा तट पर उनकी भक्ति और विनम्रता का दृश्य देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। स्थानीय प्रशासन की ओर से उनके स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई थी।




उत्तराखंड के पौराणिक और आध्यात्मिक स्थल आदि कैलाश क्षेत्र में रविवार को राज्य की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन का सफल आयोजन हुआ। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित यह प्रतियोगिता न सिर्फ साहसिक खेलों की दिशा में नया अध्याय है, बल्कि यह उत्तराखंड की प्राकृतिक संपदा और पर्यटन क्षमता को भी विश्व मंच पर पहचान दिलाने की पहल मानी जा रही है। महिला वर्ग में पौड़ी गढ़वाल की मीनाक्षी ने 60 किलोमीटर की कठिन अल्ट्रा मैराथन में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पुरुष वर्ग में चमोली के दिगंबर सिंह ने बाजी…

