शादाब जकाती का नया वीडियो फिर विवादों में, डॉक्टरों ने की कार्रवाई की मांग

मेरठ। सोशल मीडिया पर अक्सर विवादों को जन्म देने वाले इन्फ्लूएंसर शादाब जकाती एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार उनका नया वीडियो मेडिकल समुदाय के गले नहीं उतर रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि जकाती द्वारा बनाई गई ताज़ा वीडियो न केवल भ्रामक है बल्कि चिकित्सा पेशे की प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंचाती है।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रेम सिंह ने वीडियो की निंदा करते हुए कहा कि डॉक्टरों की छवि से खिलवाड़ करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना कदम है। उन्होंने कहा कि मरीज अपने डॉक्टर पर भरोसा कर ही उपचार के लिए जाता है, ऐसे में सोशल मीडिया पर ऐसा कंटेंट फैलाना चिंताजनक है, जो चिकित्सा पेशे के प्रति अविश्वास पैदा करे। डॉ. सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि जकाती पूर्व में भी कई बार विवाद खड़े करने वाले वीडियो बना चुके हैं।
उन्होंने हाल ही में दर्ज हुई एफआईआर का जिक्र करते हुए कहा कि अब आवश्यक है कि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में गलत संदेश न जाए और इस तरह की हरकतों पर अंकुश लगाया जा सके। डॉक्टरों ने मांग की है कि जकाती के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की जाए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उन्हें प्रतिबंधित किया जाए।
वीडियो की थीम से नाराज डॉक्टर
नए वायरल वीडियो में शादाब जकाती खुद को डॉक्टर के रूप में दिखा रहे हैं। वीडियो में एक महिला अपने पति की आंखों की समस्या बताती है और इलाज की मांग करती है। इसके जवाब में जकाती का संवाद 'तुम अपने घर का पता दे दो' मेडिकल समुदाय को आपत्तिजनक लगा है। डॉक्टरों का कहना है कि यह डायलॉग डॉक्टरों के चरित्र पर संदेह पैदा करता है, जिससे समाज में गलत धारणा बनती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.