CJP प्रदर्शन पर कंगना रनौत का निशाना, जेन जी प्रदर्शनकारियों को बताया 'जेनरेशन गटर'

HIGHLIGHTS
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने CJP प्रदर्शन में शामिल जेन जी प्रदर्शनकारियों पर टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।
- कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रदर्शनकारियों के व्यवहार और जीवनशैली को लेकर सवाल उठाए।
- CJP ने सरकार से मांगें माने जाने का दावा करते हुए जंतर-मंतर पर 36 दिन से चल रहा आंदोलन खत्म कर दिया था।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए जेन जी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा। उन्होंने जेन जी को लेकर टिप्णी] करते हुए उन्हें ‘जेनरेशन गटर’ (Gen G) कहा।
बीजेपी सांसद ने जेन जेड की महिलाओं को कथित तौर पर पश्चिमी भारतीय महिलाएं बताते हुए कहा कि वे पढ़ाई-लिखाई में अच्छी नहीं होतीं, लेकिन इतनी बदसूरत और भ्रष्ट होती हैं कि घर भी नहीं संभाल सकतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद वे ड्रग्स लेने, शराब पीने या कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने जैसी बातों को अपनी आजादी के तौर पर दिखाती हैं।
कंगना ने प्रदर्शनकारी महिलाओं पर साधा निशाना
नीट पेपर लीक के विरोध और तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जुटी युवा महिलाओं के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि कुछ लोग बिना जिम्मेदारी उठाए स्वतंत्र करियर वाली महिलाओं की जिंदगी की नकल करना चाहते हैं।
रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "जो महिलाएं सच में स्वतंत्र होती हैं वे बागी फैसले लेती हैं, बेबाक राय रखती हैं, करियर के लीक से हटकर रास्ते चुनती हैं और अपने कामों की जिम्मेदारी खुद लेती हैं। उन्हें ऐसा करना ही पड़ता है क्योंकि वे अपने दम पर होती हैं। वे ऐसा अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर नहीं करतीं।"
'आप बिगड़े हुए और गटर छाप इंसान हैं'
मंडी की लोकसभा सांसद ने कहा, "अगर आप बिना किसी जिम्मेदारी के आजाद जिंदगी जीने की कोशिश करते हैं तो आप बस एक बिगड़े हुए इंसान हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि लोग ड्रग्स लेने, शराब पीने या कई लोगों के साथ संबंध बनाने जैसी चीजों को आजादी के तौर पर दिखाते हैं, जबकि वे अपने माता-पिता की कमाई पर निर्भर रहते हैं। उन्होंने कहा कि आजाद जिंदगी हासिल करनी पड़ती है और बिना जिम्मेदारी के आजादी की कोशिश करने वाला व्यक्ति बिगड़ा हुआ होता है।
सोमवार को भी कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का मजाक उड़ाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जेन जी प्रोटेस्ट से जुड़ी रील्स की आलोचना करते हुए उन्हें उल्टी आने जैसा बताया था।
'इन्हें कौन पैदा कर रहा है'
एक अन्य पोस्ट में कंगना रनौत ने प्रदर्शनकारियों के बोलने के तरीके और भाषा पर टिप्पणी करते हुए लिखा, "जिस तरह से वे बात करते हैं और जैसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं, मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी हर फ्रेम में इतनी अजीब और भद्दी चीजें एक साथ नहीं देखीं। छी, इन्हें कौन पैदा कर रहा है और पाल-पोस रहा है?"
वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को जंतर-मंतर पर चल रहे अपने 36 दिन लंबे आंदोलन को खत्म करने की घोषणा की थी। पार्टी ने कहा था कि सरकार द्वारा उनकी प्रमुख मांगें मान लिए जाने के बाद वे अच्छी नीयत से प्रदर्शन वापस ले रहे हैं। इसके बाद प्रदर्शन स्थल को खाली कर दिया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.