कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

पटना। भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक रंग भी पकड़ लिया है। भरत तिवारी की तेरहवीं के मौके पर उनके समर्थकों और परिजनों ने इस प्रकरण को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की घोषणा की है। वीर शहीद भरत तिवारी न्याय संघर्ष मोर्चा के संयोजक पंकज त्रिपाठी, क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अनिल कुमार सिंह और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि इस मामले के विरोध में 17 जुलाई…


मुजफ्फरनगर की नवीन मंडी समिति में मंगलवार को दि गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 252 सदस्य 31 प्रतिनिधियों के चुनाव हेतु मतदान कर रहे हैं। सुबह से ही मंडी परिसर में व्यापारियों की आवाजाही बनी रही और सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचते रहे। इस बार का चुनाव व्यापारिक समुदाय में विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है। चुनावी मैदान में दो प्रमुख गुट आमने-सामने हैं, जिनमे…


उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत उन शिक्षकों को बड़ी राहत दी है जो आगामी यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 में शामिल होने जा रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में बैठने वाले शिक्षकों को परीक्षा की तिथियों पर विशेष अवकाश प्रदान किया जाएगा, ताकि वे बिना किसी प्रशासनिक बाधा के परीक्षा में सम्मिलित हो सकें। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से शिक्षा निदेशक (बेसिक) को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। जारी निर्देशों के अनुसार,…
