कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

नैनीताल जिले के प्रसिद्ध कैंची धाम में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर में करीब आधे घंटे तक रुककर ध्यान लगाया और शांत वातावरण में समय बिताया। इस दौरान कैंची धाम मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने उन्हें बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन और मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक पहलुओं की जानकारी दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने मुख्य मंदिर के अलावा परिसर में स्थित अन्य देवालयों में भी पूजा की। पूजा-अर्चना…

आगरा के महादेव नगर में बीसीए टॉपर छात्र सागर की आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट इस घटना की अहम कड़ी साबित हो रहा है। एक पेज के इस नोट में सागर ने अपनी मौत के लिए तीन युवकों को जिम्मेदार बताया है और उनके नाम भी दर्ज किए हैं। उसने लिखा है कि “केस के पैसे लिए, फिर भी पलायन के लिए मजबूर किया।” साथ ही यह भी उल्लेख किया है कि “सारी रिकॉर्डिंग मोबाइल के एक फोल्डर में होगी।” प्रेम संबंध से विवाद तक पहुंचा मामला पुलिस जांच में सामने आया है कि सागर और एक युवती…

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद आर.के. सिंह ने अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार और अदाणी समूह के बीच हुए बिजली समझौते में भारी अनियमितताएं हुई हैं। आर.के. सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार ने अदाणी समूह के साथ 25 साल का समझौता किया है, जिसके तहत बिहार सरकार 6 रुपये 75 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदेगी। उनके मुताबिक, इस करार और जमीन आवंटन की प्रक्रिया में लगभग 62 हजार करोड़…