कूड़ा डालने के विवाद में बवाल, लाठी-डंडों से हमला- किशोरी की मौत, छह घायल

सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में मंगलवार सुबह मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेत में घूर डालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई। एक पक्ष ने लाठी-डंडों और बल्लम से हमला कर दिया, जिसमें 14 वर्षीय किशोरी चंद्रप्रभा की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने चंद्रप्रभा को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव निवासी हरिहर की जमीन पर तारा नाम के व्यक्ति ने घूर डाल दिया था। इसी को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते तारा, विजय बहादुर, जोगेंद्र, वित्तन, सतेंद्र, रामदयाल और प्रीती नामक महिला ने हरिहर के परिवार पर हमला कर दिया।
हमले में चंद्रप्रभा समेत छह लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हरिहर की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गांव में तनाव का माहौल है, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह की दोबारा झड़प न हो।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.