कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और विपक्षी नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कथित वोटर वेरिफिकेशन और मतों की हेरफेर की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में लगभग 25 लाख वोट चोरी हुई और इसमें फोटो ब्लर जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया। राहुल ने इस मामले में चुनाव आयोग और बीजेपी पर भी सवाल खड़े किए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक वीडियो दिखाया, जिसमें सीएम ने चुनाव के…



हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति की पहाड़ियां ताजा बर्फबारी से सफेद चादर में लिपट गई हैं। धौलाधार और चंबा की चोटियों पर भी बर्फ की परत जमने लगी है, जिससे पूरे क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है। भारत-तिब्बत सीमा के नजदीक बसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल छितकुल गांव में ढाई से तीन इंच तक बर्फ गिरी है। यह सीजन की दूसरी बर्फबारी है, जिसने घाटी को बर्फीली चांदी की चमक से भर दिया है। बर्फबारी के कारण किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ और निचले क्षेत्रों जै…