उत्तराखंड में समूह-ग की दो भर्ती परीक्षाएं स्थगित, नई तारीख बाद में होगी जारी

HIGHLIGHTS
- आयोग ने अपरिहार्य कारणों से दो भर्ती परीक्षाओं को टालने का निर्णय लिया है।
- कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 और वैयक्तिक सहायक की परीक्षा स्थगित हुई।
- सहायक लेखाकार और अन्य पदों की परीक्षा भी अब एक नवंबर को नहीं होगी।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के तहत होने वाली दो भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इन परीक्षाओं की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। हालांकि, लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक, प्रशिक्षक और अनुदेशक पदों के लिए परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 अक्तूबर को ही आयोजित होगी।
आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 25 अक्तूबर को प्रस्तावित कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 और वैयक्तिक सहायक (सिविल एवं कुटुम्ब न्यायालय) भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा, एक नवंबर को आयोजित होने वाली सहायक लेखाकार और अन्य पदों की भर्ती परीक्षा भी अपरिहार्य कारणों से टाल दी गई है। दोनों परीक्षाओं की नई तिथियां आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएंगी।
लाइनमैन और प्रशिक्षक भर्ती परीक्षा तय तारीख पर
आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल के मुताबिक, 25 अक्तूबर को पहली पाली में लाइनमैन और मनोवैज्ञानिक पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरी पाली में प्रशिक्षक और अनुदेशक पदों की भर्ती परीक्षा होगी।
इन परीक्षाओं के प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेशपत्र डाक के जरिए अलग से नहीं भेजे जाएंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि प्रवेशपत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर बार कोड की मौजूदगी सुनिश्चित कर लें। परीक्षा के दिन प्रवेशपत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.