कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के गुजराती समुदाय में एक दर्दनाक घटना के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले से ताल्लुक रखने वाली एक युवती की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में बसे भारतीय समुदाय को भी झकझोर दिया है। स्टोर में घुसकर की गई वारदात जानकारी के अनुसार, मेहसाणा जिले के विजापुर तालुका के जंत्राल गांव की रहने वाली मेघना पटेल पिछले करीब 10 वर्षों से अमेरिका में रह रही थीं और वहां एक स्टोर में काम करती थीं। घट…

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर राजनीतिक असंतोष और गहराता नजर आ रहा है। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि पार्टी के लोकसभा सांसदों के एक बड़े समूह ने भाजपा के संपर्क में रहकर संभावित राजनीतिक विकल्पों पर विचार शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में टीएमसी के 29 सांसदों में से करीब 10 से 12 सांसद भाजपा के साथ जाने या समर्थन देने की दिशा में सक्रिय बताए जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ अन्य सांसदों के साथ भी बातचीत जारी होने की बात स…

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी, जिन्हें सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘ईशी मां’ के किरदार से घर-घर पहचान मिली, शादी के 10 साल बाद मां बन गई हैं। इस खुशखबरी से उनके फैंस में उत्साह की लहर है क्योंकि दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया के घर जुड़वा बेटों ने जन्म लिया है। सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी 26 मई को इस कपल ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने जुड़वा बच्चों की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों बच्चे हल्के नीले कपड़ों में नजर आ रहे हैं। हालांक…

मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच एक और मुठभेड़ देखने को मिली। बुढाना कोतवाली क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान शाहनवाज पुत्र तरीकत निवासी सरूरपुर, जनपद मेरठ के रूप में हुई…

रायकोट। नगर काउंसिल चुनाव के दौरान रायकोट में मतदान की शुरुआत हिंसा के साथ हुई। वार्ड नंबर चार से कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गा पर मतदान केंद्र के पास तड़के जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर आम आदमी पार्टी से जुड़े समर्थक थे। घायल जग्गा को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एक बड़े निजी अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें आगे पीजीआई चंडीगढ़ भेजे जाने की तैयारी की ज…


नई दिल्ली। पश्चिम विहार थाना क्षेत्र के पीरागढ़ी गांव में 60 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड विजेंद्र की हत्या के मामले का दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात के बाद खुद को बचाने के लिए पूरी कोशिश की थी। पहचान छिपाने के लिए एसयूवी की नंबर प्लेट हटा दी गई थी और टोल से बचने के लिए फास्टैग भी निकाल दिया गया था। शुरुआती तौर पर घटना को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की…