कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य निर्वाचन आयोग ने तीन स्थानीय निकायों—टिहरी जनपद की नगर पालिका नरेंद्रनगर, ऊधमसिंह नगर की नगर पंचायत गढ़ी नेगी और चंपावत की नगर पंचायत पाटी में चुनाव कराने की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के बाद अब संबंधित जिलों में भी औपचारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 27 मई से 29 मई तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री और दाखिल करने की प्र…

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत डिपके ने पार्टी के एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट को ब्लॉक किए जाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। डिपके का आरोप है कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर की गई, जिससे उनकी व्यंग्यात्मक राजनीतिक पहल को निशाना बनाया गया है। अभिजीत डिपके द्वारा शुरू की गई यह अनोखी राजनीतिक पहल हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में रही है। मीम्स और व्यंग्य के जरिए सरकार व राजनीतिक मुद्दों पर कटाक्ष करने वाली इस पहल ने खासकर युवाओं के बीच तेजी से ल…

यूपी: प्रदेश सरकार ने भर्ती परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब तक जहां बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और कोषागार से 10 किलोमीटर की दूरी के भीतर ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने की अनिवार्यता थी, वहीं नई व्यवस्था के तहत इस दायरे को बढ़ाकर 30 किलोमीटर कर दिया गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज की ओर से शासनादेश जारी कर सभी आयोगों और बोर्डों के अध्यक्षों को निर्देश भेज दिए गए हैं। नए नियमों के लागू होने से परीक्षा केंद्रों के चयन…

चंडीगढ़ के बुडैल इलाके में सोमवार शाम गैस सिलिंडरों में हुए लगातार तीन धमाकों से क्षेत्र में दहशत फैल गई। धमाकों की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत जीएमसीएच-32 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, एक घर में रखे गैस सिलिंडरों में रिसाव होने के बाद पहला विस्फोट हुआ। इसके कुछ ही देर बाद दो और धमाके हुए, जिससे मकान को भारी न…


बदायूं और बरेली में गंगा दशहरा के अवसर पर स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सोमवार को गंगा घाटों पर अलग-अलग स्थानों पर 31 श्रद्धालु डूबने की घटनाएं सामने आईं, जिनमें सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची अब भी लापता बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि गोताखोरों और स्थानीय नाविकों ने समय रहते कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के दौरान बदायूं में जिलाधिकारी अविनाश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा स्वयं गंगा घाट पर मौजूद रहीं और श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने की लगातार अपी…

सहारनपुर: श्रम विभाग में कथित अनियमितताओं के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उप श्रमायुक्त वंदना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शासन ने इस प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं। मामले में वित्तीय अनियमितता और नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने मल्हीपुर रोड पर एक निजी अस्पताल का निर्माण शुरू किया था। निर्माण से पहले उन्होंने नियमानुसार श्रम विभाग में सभी आवश्यक शुल्क भी जमा कर दिए थे। इसके बावजूद उप श्रमायु…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कारागार विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में जेल सुधार और व्यवस्थाओं को लेकर कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेलों को केवल बंदियों को रखने की जगह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इन्हें सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि जेल व्यवस्था मुख्य रूप से गंभीर और संगठित अपराधियों तथा माफिया तत्वों के लिए होनी चाहिए, जबकि छोटे अपराधों से जुड़े मामलों में ओपन जेल प्रणाली को अधिक…

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ताजा जांच में लखनऊ को निशाना बनाकर बड़े आतंकी हमले की साजिश रचे जाने का खुलासा हुआ है। दिल्ली के रेड फोर्ट ब्लास्ट केस की जांच के दौरान सामने आए इनपुट्स के आधार पर एजेंसी ने दावा किया है कि आतंकियों की योजना उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित कई महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हमला करने की थी। एनआईए द्वारा अदालत में दाखिल करीब 7500 पन्नों की चार्जशीट के अनुसार, आरोपी डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. शाहीन सईद अगस्त 2025 में फरीदाबाद से लखनऊ पहुंचे थे। जांच एजेंसि…

गाजियाबाद। मुरादनगर क्षेत्र के भिक्कनपुर गांव के पास पाइप लाइन मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर मामूली रकम के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। पंप कर्मचारी ने ग्राम प्रधान के भांजे समेत कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के पटपुरा गांव निवासी रिंकू, भिक्कनपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप में कार्यर…

उत्तर प्रदेश में नौतपा के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 28 मई के बाद प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 29 मई तक अधिकतम तापमान में करीब 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की जा सकती है। इससे प्रदेशवासियों को तपती ग…

मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma के अमृतसर स्थित होली सिटी इलाके वाले घर के बाहर कथित फायरिंग की खबर सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक कुछ अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और गोली चलने जैसी आवाजें सुनाई देने के बाद वहां से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने अब तक आधिकारिक तौर पर फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि इस मकान में कपिल शर्मा की बहन और बहनोई रहते हैं। परिवार के सदस्यों के अनुसार उन्हें गोली जैसी आवाज सुनाई दी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि फायरिंग कहां हुई और…