कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।



मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत पिछले एक महीने में 64 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए करीब 27.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन और भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के निर्देशों के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स और विशेष प्…



रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां से जुड़े जौहर ट्रस्ट को आयकर विभाग ने बड़ा झटका दिया है। विभाग ने ट्रस्ट का 12एबी पंजीकरण रद्द कर दिया है, जिसके बाद ट्रस्ट को मिलने वाली कर छूट समाप्त हो जाएगी। इस फैसले के चलते ट्रस्ट पर भारी टैक्स, ब्याज और जुर्माना लगाए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि ट्रस्ट के पास आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) में चुनौती देने का विकल्प अभी भी मौजूद है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई वर्ष 2023 में हुई छापेमारी और उसके बाद की जांच…