मुजफ्फरनगर में अवैध खनन पर बड़ा प्रहार, 64 वाहनों पर कार्रवाई; 27.60 लाख रुपये का जुर्माना

HIGHLIGHTS
- जनपद में अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़े स्तर पर कार्रवाई की है।
- विशेष अभियान के तहत पिछले एक महीने में 64 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए करीब 27.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
- इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
- अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन और भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के निर्देशों के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स और विशेष प्…
मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत पिछले एक महीने में 64 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए करीब 27.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन और भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के निर्देशों के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स और विशेष प्रवर्तन दल द्वारा 26 मई से 21 जून 2026 तक यह अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक और डंपर सहित कुल 64 वाहनों को पकड़ा गया। इन पर कार्रवाई करते हुए लगभग 27 लाख 60 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
एडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई एक माह के भीतर की गई है और आगे भी इसी तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन के अनुसार, शासन के निर्देशों के तहत राजस्व नुकसान को रोकने और अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संयुक्त टीमें लगातार सक्रिय हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.