कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।



एनसीपी में संगठनात्मक पदों को लेकर उठे विवाद के बीच पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार, उनके बेटे पार्थ पवार और जय पवार ने वरिष्ठ नेता सुनील तटकरे से संपर्क किया है और उनसे मुलाकात के लिए समय मांगा है। यह पूरा विवाद भारतीय चुनाव आयोग (ECI) को भेजे गए एक पत्र के बाद सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 29 अप्रैल को भेजे गए इस पत्र में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की सूची शामिल थी, जिस पर सुनेत्रा पवार के हस्ताक्षर थे। इसमें उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दर्शाया गया है,…


नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यदि वह आतंकवाद को समर्थन देना और अपनी गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे यह तय करना होगा कि वह “भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास का हिस्सा बन जाएगा।” यह टिप्पणी राजधानी दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में आयोजित ‘यूनिफॉर्म अनवेल्ड’ नामक संवाद सत्र के दौरान सामने आई, जहां सेना प्रमुख भारत की सुरक्षा और सीमापार चुनौतियों पर चर्चा कर रहे थे। सत्र के दौरान उनसे यह सवाल पूछा…

मुजफ्फरनगर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से पैसे उड़ाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। नगर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक बदमाश पुलिस कार्रवाई के दौरान घायल हो गया। इस पूरे मामले का खुलासा शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सिटी अमृत जैन ने किया। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह एटीएम बूथों के आसपास सक्रिय रहता था और भोले-भाले लोगों को मदद का झांसा देकर बातचीत में उलझाता था। इसी दौरान वे चुपचाप एटीएम कार्ड…

मुजफ्फरनगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय में उस समय माहौल गरमा गया जब प्रधान लिपिक और उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने BSA संदीप कुमार के खिलाफ खुलकर विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कार्यालय परिसर में धरना देते हुए वेतन रोके जाने और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। धरने पर बैठे अशोक कुमार का कहना है कि उनका वेतन करीब एक वर्ष से जानबूझकर रोका गया है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी…