कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

जयपुर। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ जयपुर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान हंगामे और हाथापाई की घटना सामने आई है। सोमवार को शहीद स्मारक पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच अचानक एक व्यक्ति ने अभिजीत दीपके पर थप्पड़ जड़ दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया और भीड़ को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रदर्शन के दौरान बढ़ा विवाद सीजेपी की…

आजमगढ़ में फर्जी मदरसों के नाम पर सरकारी अनुदान में कथित घोटाले के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। अतरौलिया थाना पुलिस ने सोमवार को मदरसा फैजेकौशर निस्वा, रूकुमलपुर में कार्यरत शिक्षिका रेनू यादव को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह मामला लंबे समय से चल रही जांच का हिस्सा है, जिसमें आरोप है कि अस्तित्वहीन मदरसों के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया गया। इस प्रकरण में राज्य विशेष अपराध अ…

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत एक युवक ने चार साल के मासूम पर बेरहमी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में बच्चे के सिर में फ्रैक्चर हो गया है और उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घर के बाहर खेलते समय हुआ हमला बैंक स्ट्रीट स्थित स्काउट भवन के सामने रहने वाले अनवर खान ने बताया कि 11 जून की शाम उनका चार वर्षीय बेटा नबील घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौर…

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित रेलवे फाटक के पास रविवार देर रात सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर बने गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे तीन युवक घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि परतापुर पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते लगे जाम से बचने के लिए तीनों युवक रेलवे फाटक वाले मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। मोदीनगर लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, मोदीनगर के पतला निवाड़ी गांव निवासी तीनों य…