कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

बरेली। जिले में बुधवार को आई तेज आंधी ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया। भमोरा क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां टिनशेड के साथ एक व्यक्ति करीब 50 फीट तक हवा में उठ गया और फिर नीचे खेत में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी पुलिस ने भी पुष्टि की है। टिनशेड के साथ हवा में उड़े नन्हे अंसारी भमोरा थाना क्षेत्र के बबियाना गांव निवासी नन्हे अंसारी ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बताया जा रहा है कि वह…


चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में बड़ी जीत के बाद तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनकी पार्टी ने चुनाव में 108 सीटें जीतकर राजनीतिक हलकों में सभी को चौंका दिया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक सुरक्षा कर्मी की तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई, क्योंकि उसकी शक्ल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा खिलाड़ी अंशुल कंबोज से काफी मिलती-जुलती नजर आई। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने इस पूरे मामले को लेकर एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर…

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार द्वारा 2022 के यूनिफॉर्म से जुड़े आदेश को वापस लेने और स्कूलों व कॉलेजों में हिजाब सहित कुछ सीमित धार्मिक प्रतीकों की अनुमति देने के फैसले के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस निर्णय को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सरकार पर तीखा हमला बोला है और इसे वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित कदम बताया है। भाजपा का सरकार पर हमला भाजपा विधायक महेश तेंगिंकाई ने इस फैसले को गंभीर त्रुटि करार देते हुए कहा कि इसकी कोई वास्तविक मांग नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार शैक्ष…

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 30 वर्षीय महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल का बयान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घटना पूरे समाज के लिए बेहद शर्मनाक है। उन्होंने लिखा कि देश ने निर्भया जैसी घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया है, जो चिंताजनक है। मनीष सिसोदिया ने साधा…

मुजफ्फरनगर। जिले में सिंचाई को लेकर हुए एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक किसान की उसके ही चचेरे भाई ने फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद कर लिया है। खेत में पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद घटना ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सम्भलहैड़ा की है। जानकारी के अनुसार 10 मई को लोकेश पुत्र निर्मल सिंह और उसके चचेरे भाई चरण सिंह पुत्र रघुवीर के बीच खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ था। शुरुआत में हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झग…

लखनऊ। राजधानी के बैकुंठधाम में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार संपन्न हो गया। परिजनों और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम क्रिया की गई।मुखाग्नि प्रतीक यादव के ससुर और अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने दी। इस दौरान यादव परिवार के सभी प्रमुख सदस्य मौजूद रहे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव भी शामिल थे।अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। शिवपाल सिंह यादव ने परिवार की…


