मेरठ: दिल्ली रोड पर सड़क हादसा, बाइक गड्ढे में गिरने से तीन घायल

HIGHLIGHTS
- परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित रेलवे फाटक के पास रविवार देर रात सड़क हादसा हो गया।
- तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर बने गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे तीन युवक घायल हो गए।
- हादसे में बाइक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
- बताया जा रहा है कि परतापुर पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते लगे जाम से बचने के लिए तीनों युवक रेलवे फाटक वाले मार्ग से गुजर रहे थे।
- इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई।
- मोदीनगर लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, मोदीनगर के पतला निवाड़ी गांव निवासी तीनों य…
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित रेलवे फाटक के पास रविवार देर रात सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर बने गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे तीन युवक घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि परतापुर पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते लगे जाम से बचने के लिए तीनों युवक रेलवे फाटक वाले मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई।
मोदीनगर लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, मोदीनगर के पतला निवाड़ी गांव निवासी तीनों युवक मेरठ से सामान लेकर वापस लौट रहे थे। रात के समय जैसे ही उनकी बाइक दिल्ली रोड पर रेलवे फाटक के पास पहुंची, अंधेरे के कारण सड़क पर बना गहरा गड्ढा दिखाई नहीं दिया। तेज गति के चलते बाइक सीधे उसमें जा गिरी और तीनों युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसट गए।
चालक गंभीर रूप से घायल
हादसे में बाइक चला रहे शाकिब को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं। उनके सिर में गंभीर चोट और पसलियों में फ्रैक्चर की जानकारी सामने आई है। बाइक पर सवार अन्य दो युवकों को भी चोटें लगी हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
लंबे समय से गड्ढा बना खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे फाटक के पास यह गहरा गड्ढा लंबे समय से हादसों का कारण बना हुआ है। पहले भी कई वाहन चालक यहां दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है।
क्षेत्रवासियों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।
लगातार हादसों से नाराजगी
बार-बार हो रहे हादसों को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.