कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

गाजियाबाद के पटेल नगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक एसी सर्विस सेंटर में अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि तीन मंजिला इमारत पूरी तरह इसकी चपेट में आ गई और पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग के दौरान एसी में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलिंडर और कंप्रेसरों में लगातार धमाके होते रहे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि मौके पर खड़े कई वाहन भी जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और कोतवा…



अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी की कसी हुई गेंदबाजी के बाद फिन एलन की आक्रामक बल्लेबाजी ने केकेआर की जीत की नींव रखी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत सामान्य रही। पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। केकेआर के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर दिल्ली की रन गति पर ल…

पैत्रिक गांव पंचूर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा पूरी तरह आत्मीय और पारंपरिक रंग में नजर आया। धार्मिक कार्यक्रम और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने गांव के लोगों से सरल और सहज अंदाज में मुलाकात की। मंदिर परिसर में यज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीणों से गढ़वाली भाषा में बातचीत करते हुए कहा, “सब भात खैकन जरूर जाईं।” उनका यह देसी अंदाज सुनकर मौजूद लोग भावुक हो गए।…



मुज़फ्फरनगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और बढ़ते जाम से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले इलाकों झांसी की रानी चौक, शिव चौक और भगत सिंह रोड पर की गई, जहां अक्सर अवैध पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे की देखरेख में इस अभियान को अंजाम दिया गया। मौके पर सीओ ट्रैफिक रविंद्र प्रताप सिंह और यातायात प्रभारी राकेश…


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह की अनियमितताओं और कथित धांधलियों की बातें सामने आ रही हैं, उससे यह स्पष्ट होता है कि अब केवल चुनाव व्यवस्था की रक्षा नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को बचाने की जरूरत है। “देश गलत हाथों में जा रहा है” – अखिलेश यादव अखिलेश यादव ने कहा कि आज देश ऐसी ताकतों के प्रभाव में है, जो संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण, स्वतंत्रता, न्याय और सामाजिक सौहार्द जैसी मू…

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजियों पर सख्त अनुशासन और सुरक्षा नियम लागू करने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को व्लॉगिंग से दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह कदम कथित तौर पर युजवेंद्र चहल से जुड़े वेपिंग विवाद के बाद उठाया गया है। ट्रैवल व्लॉग से शुरू हुआ मामला मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्शदीप सिंह के एक ट्रैवल व्लॉग में टीम की फ्लाइट के दौरान युजवे…