कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है। टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर राजभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की, लेकिन इस बार भी सरकार बनाने की राह पूरी तरह साफ होती नजर नहीं आई। राजभवन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल का रुख अब भी सख्त है। उनका मानना है कि केवल सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा सरकार गठन के लिए पर्याप्त नहीं है। राज्यपाल ने स्पष्ट किया है कि 234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए कम से कम 118 विधायकों का स्पष्ट स…

बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद संभालने के 22 दिन बाद यह पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार है, जिसमें एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों से कुल 32 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) स…


मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन मंडी में बुधवार देर रात अचानक लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। आग एक बारदाने की दुकान और उससे जुड़े गोदाम में लगी, जिसकी लपटें देखते ही देखते काफी दूर तक दिखाई देने लगीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, पुरकाजी निवासी कार्तिक कुमार की नवीन मंडी में बारदाने की दुकान और गोदाम है। रोजाना की तरह वह बुधवार रात दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। देर रात आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा, जिसके कुछ ही देर बाद आग न…

उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 की प्रक्रिया का औपचारिक आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रथम चरण की शुरुआत करते हुए मकान सूचीकरण और मकानों की गणना कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने “हमारी जनगणना, हमारा विकास” का संदेश देते हुए इसे प्रदेश और देश के सुनियोजित विकास की मजबूत नींव बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक दौर में विकास योजनाओं की सफलता सही और सटीक आंकड़ों पर निर्भर करती है। जनगणना केवल आबादी गिनने की प्रक्रिया नहीं,…

