कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


तमिल सिनेमा में अपनी दमदार पहचान बनाने वाले अभिनेता विजय अब राजनीति के मैदान में भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते नजर आ रहे हैं। अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के साथ पहली बार चुनावी रण में उतरे विजय को जनता का जबरदस्त समर्थन मिलता दिख रहा है। राज्य की 234 सीटों में से उनकी पार्टी 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। चुनावी रुझानों में सफलता की ओर बढ़ते विजय अपने पिता से आशीर्वाद लेने चेन्नई स्थित उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाहर मौजूद समर्थकों…

दिल्ली में खराब मौसम और कम दृश्यता का असर हवाई यातायात पर साफ तौर पर देखने को मिला। रविवार रात से सोमवार सुबह तक दिल्ली आने-जाने वाली कई उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। इस दौरान करीब 15 विमान लखनऊ में उतारे गए। इसी बीच एक वीआईपी फ्लाइट भी मौसम की मार से बच नहीं सकी। दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की उड़ान में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सवार थे, लेकिन खराब मौसम के कारण विमान लखनऊ में उतर नहीं पाया। पायलट ने लैंडिंग के तीन प्रयास किए, मगर सफलता नहीं मिली। इसके…


बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन के बाद वरिष्ठ नेता और लोक निर्माण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में लंबे समय तक ऐसे हालात रहे, जहां कई इलाकों में कार्यकर्ताओं के लिए सामान्य राजनीतिक गतिविधियां करना भी आसान नहीं था, लेकिन इसके बावजूद पार्टी जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय रही। विजयवर्गीय ने दावा किया कि इस बार कई क्षेत्रों में मतदाताओं ने बिना किसी दबाव के मतदान किया, जो पिछले कई वर्षों में पहली बार देखने को मिला।…

केरल की राजनीति में इस बार के विधानसभा चुनाव परिणामों ने नया राजनीतिक संकेत दिया है। शुरुआती नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में तीन सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी मौजूदगी मजबूत की है। लंबे समय तक केरल की राजनीति में सीमित प्रभाव वाली मानी जाने वाली भाजपा के लिए यह प्रदर्शन एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है। नेमोम, चथन्नूर और कझाकोट्टम सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। नेमोम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने करीब 4,978 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, चथन्नूर सीट पर बी.ब…