दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट भोपाल डायवर्ट, ब्रजेश पाठक-केशव मौर्य थे सवार

HIGHLIGHTS
- दिल्ली में खराब मौसम और कम दृश्यता का असर हवाई यातायात पर साफ तौर पर देखने को मिला।
- रविवार रात से सोमवार सुबह तक दिल्ली आने-जाने वाली कई उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा।
- इस दौरान करीब 15 विमान लखनऊ में उतारे गए।
- इसी बीच एक वीआईपी फ्लाइट भी मौसम की मार से बच नहीं सकी।
- दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की उड़ान में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सवार थे, लेकिन खराब मौसम के कारण विमान लखनऊ में उतर नहीं पाया।
- पायलट ने लैंडिंग के तीन प्रयास किए, मगर सफलता नहीं मिली।
दिल्ली में खराब मौसम और कम दृश्यता का असर हवाई यातायात पर साफ तौर पर देखने को मिला। रविवार रात से सोमवार सुबह तक दिल्ली आने-जाने वाली कई उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। इस दौरान करीब 15 विमान लखनऊ में उतारे गए।
इसी बीच एक वीआईपी फ्लाइट भी मौसम की मार से बच नहीं सकी। दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की उड़ान में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सवार थे, लेकिन खराब मौसम के कारण विमान लखनऊ में उतर नहीं पाया। पायलट ने लैंडिंग के तीन प्रयास किए, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद एटीसी के निर्देश पर विमान को भोपाल की ओर मोड़ दिया गया। वहां कुछ देर रुकने के बाद मौसम सामान्य होने पर विमान दोपहर करीब 12:30 बजे लखनऊ में सुरक्षित उतरा।
मौसम खराब होने के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर रात से ही विमानों की आवाजाही बढ़ गई। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मिलाकर कई फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। इनमें काठमांडू, मस्कट और फुकेट से आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ-साथ मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, गुवाहाटी और जयपुर जैसे शहरों से आने वाली घरेलू फ्लाइट्स शामिल रहीं।
कुछ उड़ानों को लैंडिंग में दिक्कत आने पर हवा में चक्कर काटने पड़े। दिल्ली, चंडीगढ़ और हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट्स को भी कुछ समय तक होल्ड पर रखा गया, जिसके बाद मौसम सुधरने पर लैंडिंग कराई गई।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान लखनऊ एयरपोर्ट पर बने ईस्ट एप्रन का भी इस्तेमाल किया गया, जहां अतिरिक्त विमानों की पार्किंग और संचालन सुचारू रूप से किया गया। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक यह नई सुविधा भीड़भाड़ के समय काफी मददगार साबित हो रही है और भविष्य में रात के समय विमानों के ठहराव (हॉल्ट) में भी सहायक होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.