कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र स्थित बघरा बस स्टैंड पर बुधवार को ई-रिक्शा चालक और एक राहगीर के बीच हुई कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा का पहिया एक राहगीर के पैर पर चढ़ जाने के बाद विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिससे बस स्टैंड पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो किसी राहगीर द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर…

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड से जुड़े पानी वितरण विवाद में पंजाब सरकार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी दिए जाने के बीबीएमबी के आदेश को चुनौती देने वाली पंजाब सरकार की याचिका खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि इस मामले पर पहले ही निर्णय दिया जा चुका है, और अब इस विषय में आगे की प्रक्रिया केंद्र सरकार के समक्ष रखी जानी चाहिए। पंजाब सरकार का तर्क था कि बीबीएमबी ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर हरियाणा को अतिरिक्त पानी आवं…


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad) यानी यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम गुरुवार, 23 अप्रैल को शाम चार बजे जारी किए जाएंगे। इस बात की जानकारी परिषद के सचिव भगवती सिंह ने दी है। इस साल लाखों छात्रों ने दी परीक्षा बोर्ड के अनुसार वर्ष 2026 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 52,30,297 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल (10वीं) में 27,50,945 छात्र शामिल रहे, जिनमें 14,38,682 छात्र और 13,12,263 छात्राएं थीं। इंटरमीडिएट (12वीं) में 24,79,352 विद्य…


इस्राइल की खुफिया एजेंसी Mossad से जुड़े एक एजेंट को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एजेंट ने ईरान के खिलाफ इस्राइल के हालिया अभियानों में अहम भूमिका निभाई थी। यह जानकारी मोसाद प्रमुख David Barnea ने एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान साझा की। बताया गया है कि इस एजेंट की मौत मई 2023 में इटली में एक नाव दुर्घटना के दौरान हो गई थी। “मेम” नाम से पहचाना जाता था एजेंट इस एजेंट की पहचान सार्वजनिक रूप से केवल उनके कोडनेम “मेम” के रूप में की जाती थी, जो उनके नाम के पहले हिब्रू अक्ष…


