कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


मार्च महीने में देश की खुदरा मुद्रास्फीति (Retail Inflation) में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई दर फरवरी के 3.21 प्रतिशत से बढ़कर मार्च में 3.4 प्रतिशत पर पहुंच गई। हालांकि यह वृद्धि मामूली मानी जा रही है, क्योंकि कुल महंगाई अब भी रिजर्व बैंक के 4 प्रतिशत के आरामदायक दायरे से नीचे बनी हुई है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में हल्का इजाफा आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर बढ़कर 3.87 प्रतिशत हो गई, जो पिछले महीने…

मुनक रोड पर बजीदा जाटान लिंक रोड के पास रविवार देर रात पुलिस और दो संदिग्ध बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सीआईए-2 टीम की कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लग गई और उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया गया। इस दौरान बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली सहायक निरीक्षक मनोज की छाती में लगी, लेकिन उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हथियार और…



