कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
बाज़ार, उद्योग और अर्थव्यवस्था।

भारत का विमानन क्षेत्र इस समय कई मोर्चों पर दबाव झेल रहा है। ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतें और वैश्विक स्तर पर बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं एयरलाइंस के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं। खासतौर पर पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल के महंगे होने से परिचालन लागत में तेज़ उछाल आया है, जिससे उद्योग की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयरलाइंस के प्रमुख संगठन ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस’ (FIA) ने सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन का कहना है कि अगर जल्द राहत…

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट पर सोमवार को ब्रेक लग गया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार ने मजबूत वापसी की और सेंसेक्स 639 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 24,050 के स्तर के पार पहुंच गया। इस तेजी के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और विप्रो के शेयरों में करीब 3 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई, जिससे बाजार को अतिरिक्त सहारा मिला। घरेलू सेक्टरों से मिला सपोर्ट विश्लेषकों के अनुसार, मजबूत तिमाही नतीजों और घरेलू मांग आधारित सेक्टरों की मजबूती ने बाजार में सकारात्…


पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर चल रही अटकलों पर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इन खबरों को पूरी तरह भ्रामक और आधारहीन बताया है। मंत्रालय ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन सरकार के स्तर पर ऐसा कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। यह सफाई उस समय आई है जब एक संस्थागत रिपोर्ट के हवाले से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि आने वाले समय में ईंधन की कीमत…