कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राष्ट्रीय समाचार और विशेष रिपोर्ट।

बैठक में दोनों देशों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। भारत और चीन ने गलतफहमी से बचने के लिए संवाद तंत्र को सक्रिय रखने पर सहमति जताई। सीमा निर्धारण और प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

विनीत सिंह मणिपुर में सीआरपीएफ की 112वीं बटालियन में तैनात थे। पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद लखनऊ में परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। पत्नी ने अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

तमिलनाडु विधानसभा में मेकेदातु बांध और कावेरी जल बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। उदयनिधि स्टालिन ने सरकार से कर्नाटक की परियोजना को रोकने के कदमों की जानकारी मांगी। मुख्यमंत्री विजय ने किसानों और जनता के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने की बात कही।

सुप्रीम कोर्ट ने अधिवक्ता अजय के. अग्रवाल की अंतिम याचिका को खारिज कर दिया। सीबीआई की अपील पहले ही 2018 में देरी के आधार पर खारिज हो चुकी थी। बोफोर्स सौदा 1986 में भारत सरकार और एबी बोफोर्स के बीच हुआ था।

सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डर्स के समझौते के जरिए जांच से बचने की कोशिश पर रोक लगाई। सीबीआई ने 50 एफआईआर में से 18 मामलों की जांच पूरी होने की जानकारी दी। कई बैंक अधिकारियों के नाम चार्जशीट में शामिल किए गए हैं।

TMC के 20 बागी सांसदों ने एनसीपीआई में विलय का ऐलान किया है। तीन मुस्लिम सांसदों ने राजग को मुद्दों के आधार पर समर्थन देने की बात रखी। यूसुफ पठान, खलीलुर रहमान और अबू ताहेर खान ने अमित शाह से मुलाकात की।

पीएम मोदी नए सांसदों के साथ परिचयात्मक संवाद करेंगे। बैठक में संसदीय कार्यप्रणाली और सांसदों की भूमिका पर चर्चा की संभावना। NDA के भीतर बेहतर समन्वय और तालमेल बढ़ाने पर रहेगा फोकस।

तीनों सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र भेजकर अपनी मांगें रखीं। पत्र में शोर नियंत्रण नियमों के समान और संवेदनशील पालन की अपील की गई। सांसदों ने मतदाता सूची से हटाए गए नामों से जुड़ी परेशानियों का मुद्दा उठाया।

अग्नि-4 भारत की स्वदेशी विकसित मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। मिसाइल परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह के वारहेड ले जाने में सक्षम है। नियमित परीक्षणों से मिसाइल प्रणाली की युद्धक तैयारी और विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से हैंडलूम उत्पाद खरीदने, पहनने और सोशल मीडिया पर साझा करने का आग्रह किया। कहा कि हथकरघा अपनाने से लाखों बुनकर परिवारों की आजीविका मजबूत होगी। विकसित भारत के लक्ष्य को हैंडलूम और स्वदेशी से जोड़ा। 7 अगस्त 1905 के स्वदेशी आंदोलन के ऐतिहासिक महत्व का किया उल्लेख।

मुंबई में आयोजित सम्मेलन में जेन-जी और जेन-अल्फा के छात्रों को किया संबोधित मतभेदों के समाधान के लिए संवाद और संवैधानिक प्रक्रिया पर दिया जोर शिक्षा को व्यवसाय नहीं, समाज सेवा का माध्यम बनाने की बात कही

MeitY अधिकारियों ने मेटा की वैश्विक टीम के साथ लगातार दूसरे दिन बैठक की सरकार ने प्लेटफॉर्म के एल्गोरिद्म और कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम की जानकारी मांगी AI से बनी सामग्री की पहचान के लिए लेबलिंग व्यवस्था का प्रस्ताव रखा गया

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात चर्च नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने विधेयक को लेकर अपनी चिंताएं रखीं FCRA संशोधन विधेयक 25 मार्च को लोकसभा में पेश किया गया था

सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य आधार पर दाखिल याचिका पर फिलहाल फैसला सुरक्षित नहीं रखा एम्स की रिपोर्ट में अस्पताल में भर्ती की जरूरत नहीं बताई गई थी अदालत ने भविष्य में स्वास्थ्य बिगड़ने पर दोबारा आने की छूट दी

बाटिक एयर की OD231 फ्लाइट में हुई घटना आरोपी यात्री की पहचान जमशीर अथानिक्कल के रूप में हुई घटना उड़ान के दौरान रात 9:30 बजे से 11:05 बजे के बीच हुई