कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राष्ट्रीय समाचार और विशेष रिपोर्ट।

विपक्षी नेताओं ने गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक पैदल मार्च कर विरोध दर्ज कराया। प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई सांसदों ने घटनाओं की जिम्मेदारी तय करने की मांग की। विपक्ष ने संसद में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से प्रमुख मुद्दों पर जवाब देने की मांग रखी।

मद्रास हाईकोर्ट ने पूछताछ पूरी होने के बाद तत्काल रिहाई के निर्देश दिए। सेंगिपट्टी पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में डीएमके कार्यकर्ता समर्थन में जुटे। महिला विंग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नौ धाराओं में मामला दर्ज किया।

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर धोखाधड़ी मामलों में बैंकों और जांच एजेंसियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। RBI को म्यूल अकाउंट्स और साइबर फ्रॉड से जुड़े खातों के लिए चार सप्ताह में SOP तैयार करने को कहा गया। डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी शिकायतों में कमी आने के बावजूद कोर्ट ने लगातार निगरानी की जरूरत बताई।

महिला प्रतिनिधित्व से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी। दो महिला सदस्यों की नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को निर्देश दिए गए। महिला आरक्षण व्यवस्था में 20% सीटें चुनाव और 10% सीटें सह-चयन से भरने का प्रावधान है।

जहाज पर सवार चार भारतीयों में से दो सुरक्षित बताए गए हैं। भारतीय दूतावास लापता नागरिकों के परिवारों को लगातार सहायता दे रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान, व्यापार समझौते और बांग्लादेश से जुड़े मुद्दों पर भी जानकारी दी।

अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग शुरू होने से पहले मामले की जल्द सुनवाई की मांग की। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि ओएमआर शीट में बदलाव से अंक और रैंक प्रभावित हुई। एनटीए ने परीक्षा प्रक्रिया और मूल्यांकन प्रणाली को सुरक्षित व पारदर्शी बताया है।

मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में जेन-अल्फा और जेन-जी छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में देश के 100 से ज्यादा शहरों के 2,000 से अधिक छात्र शामिल होंगे। दीपके ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं के कथित पेपर लीक मामले पर भी प्रतिक्रिया दी।

हमले के दौरान आरोपी ने शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से किए 6 से 7 वार। पुलिस जांच में पुराने विवाद और पारिवारिक मामले का एंगल सामने आया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी।

तमिलनाडु सरकार ने कोर्ट में बताया कि उदयनिधि को महिलाओं की शिकायतों के आधार पर हिरासत में लिया गया था। डीएमके नेता टीआर बालू ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि टिप्पणी किसी व्यक्ति विशेष को लेकर नहीं थी। टीवीके और भाजपा ने उदयनिधि की कथित टिप्पणी को लेकर कार्रवाई की मांग की थी।

स्कूलों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के मूल शब्द, उच्चारण और धुन का पालन करना होगा। डीईओ, बीईओ और प्रधानाध्यापकों को नए निर्देश लागू कराने की जिम्मेदारी दी गई है। फिल्म या डॉक्यूमेंट्री के हिस्से के रूप में राष्ट्रगान बजने पर खड़े होने की अनिवार्यता नहीं होगी।

STF कथित मॉड्यूल से जुड़े लोगों की गतिविधियों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच में इन्फ्लुएंसर्स के जरिए जानकारी जुटाने के संभावित तरीके की भी पड़ताल की जा रही है। एजेंसियां प्रभावशाली लोगों से संपर्क और जंतर-मंतर से जुड़े संभावित एंगल की जांच कर रही हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा की ग्लोबल टीम को 5-6 अगस्त को बुलाया है। मेटा ने संसदीय समिति के सामने वीडियो हटने को तकनीकी गलती बताया था। समिति ने वीडियो हटाने वाले अधिकारी पर कार्रवाई और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठाए।

यशवंतरायगौड़ा वी. पाटिल और बेलूर गोपालकृष्ण ने कैबिनेट में जगह नहीं मिलने के बाद इस्तीफा दिया। डीके शिवकुमार ने कहा कि पार्टी के साथ बने रहना राजनीतिक भविष्य के लिए जरूरी है। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को सूखे से राहत कार्यों की समीक्षा के लिए जिलों का दौरा करने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट में 125 ट्रायल कोर्ट फैसलों के विश्लेषण के बाद कई सुझाव दिए गए हैं। समिति ने कहा कि देरी से शिकायत या चोट न होने को सहमति का आधार नहीं माना जाना चाहिए। जजों को पीड़ितों से जुड़े मामलों में सम्मानजनक व्यवहार और अनावश्यक सवालों से बचने की सलाह दी गई है।

कर्नाटक के कथित पेपर लीक और पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती मुद्दे पर BJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भाजपा नेता संबित पात्रा ने विपक्ष पर संसद के मानसून सत्र को बाधित करने का आरोप लगाया। संबित पात्रा ने कहा कि मानसून सत्र शुरू होने के बाद से न प्रश्नकाल हो रहा है और न ही किसी विधेयक पर चर्चा हुई है।