कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राष्ट्रीय समाचार और विशेष रिपोर्ट।

पीएम मोदी ने नए राज्यसभा सांसदों और भाजपा में शामिल नेताओं से की मुलाकात सांसदों को संसद की कार्यवाही गंभीरता से लेने की सलाह दी गई युवाओं से जुड़ने को लेकर प्रधानमंत्री ने दिए खास सुझाव

संसद में जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए सरकार ने बातचीत की पहल की किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर सहयोग मांगा राहुल गांधी ने अमित शाह के बयान के बाद ही सदन चलने की बात कही

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए गृह मंत्री अमित शाह पर लगाए आरोप मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी और अमित शाह से सदन में बयान देने को कहा कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने संसद में गतिरोध को लेकर सरकार पर सवाल उठाए

पश्चिम बंगाल राज्य उपभोक्ता आयोग ने फाइनेंस कंपनी को सेवा में कमी का दोषी माना। EMI समय पर भरने के बावजूद महिला का ट्रक जब्त करने पर कंपनी को 17.17 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश। आयोग ने कहा- बिना बकाया और बिना नोटिस कमर्शियल वाहन जब्त करना गैर-कानूनी है। फाइनेंस कंपनी को लोन अकाउंट बंद करने और आगे कोई रिकवरी दावा नहीं करने का निर्देश।

उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई। कई विपक्षी नेताओं ने बयान पर आपत्ति जताई, लेकिन गिरफ्तारी को गैरजरूरी बताया। उदयनिधि ने कहा कि वह मामले का कानूनी तरीके से सामना करेंगे और कार्रवाई को ध्यान भटकाने की कोशिश बताया।

CJP की कोर कमेटी बैठक में आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। पार्टी ने कहा कि फिलहाल वह दबाव समूह के रूप में काम करेगी। संगठन रोजगार, शिक्षा और महंगाई जैसे युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अभियान जारी रखेगा।

अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विकास और नए अवसर बढ़े हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 5 अगस्त 2019 के फैसले को ऐतिहासिक बताया।

गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद कोर्ट से मिली राहत, उदयनिधि स्टालिन ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष डीएमके नेता ने विजय सरकार पर लगाए झूठे मुकदमे दर्ज कराने और मुद्दों से ध्यान भटकाने के आरोप किसानों के मुद्दे पर संघर्ष जारी रखने की बात कहते हुए उदयनिधि ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

याचिकाकर्ता ने कहा कि वंदे मातरम को किसी पर अनिवार्य रूप से लागू नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने पूछा कि क्या नहीं गाने पर किसी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई की गई है। केंद्र के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने की मांग का अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने विरोध किया।

संसद की सूचना प्रौद्योगिकी समिति ने मेटा अधिकारियों से वीडियो हटाने को लेकर जवाब मांगा। मेटा ने बैठक में वीडियो हटाए जाने को गलती बताते हुए माफी मांगी थी। सेफ हार्बर सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया कंपनियों की जवाबदेही पर बहस तेज हो गई है।

वित्त मंत्री एन मैरी विल्सन ने तमिलनाडु विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया। राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए ओलंपिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। शादी के अवसर पर महिलाओं को सोने का सिक्का और रेशमी साड़ी देने की योजना के लिए बजट तय किया गया है।

विपक्षी नेताओं ने गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक पैदल मार्च कर विरोध दर्ज कराया। प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई सांसदों ने घटनाओं की जिम्मेदारी तय करने की मांग की। विपक्ष ने संसद में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से प्रमुख मुद्दों पर जवाब देने की मांग रखी।

मद्रास हाईकोर्ट ने पूछताछ पूरी होने के बाद तत्काल रिहाई के निर्देश दिए। सेंगिपट्टी पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में डीएमके कार्यकर्ता समर्थन में जुटे। महिला विंग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नौ धाराओं में मामला दर्ज किया।

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर धोखाधड़ी मामलों में बैंकों और जांच एजेंसियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। RBI को म्यूल अकाउंट्स और साइबर फ्रॉड से जुड़े खातों के लिए चार सप्ताह में SOP तैयार करने को कहा गया। डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी शिकायतों में कमी आने के बावजूद कोर्ट ने लगातार निगरानी की जरूरत बताई।

महिला प्रतिनिधित्व से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी। दो महिला सदस्यों की नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को निर्देश दिए गए। महिला आरक्षण व्यवस्था में 20% सीटें चुनाव और 10% सीटें सह-चयन से भरने का प्रावधान है।