कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राष्ट्रीय समाचार और विशेष रिपोर्ट।

अमेरिकी सीनेट के विधेयक में भारत समेत कई देशों पर 100 फीसदी टैरिफ का प्रावधान है। प्रमोद तिवारी ने इसे मोदी सरकार की विदेश और आर्थिक नीति की नाकामी बताया। पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल ने भी केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

शशि थरूर ने माना कि कांग्रेस को अपने अभियान के कम असर पर आत्ममंथन करना चाहिए। CJP ने NEET-UG 2026 पेपर लीक के खिलाफ 20 जून से प्रदर्शन शुरू किया था। राहुल गांधी ने 17 जून को कोटा से ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत की थी।

सोशल मीडिया पर दीपके और सुरक्षा में तैनात PSI के बीच बहस के वीडियो वायरल हुए। दीपके ने आरोप लगाया कि उनके घर आने वाले लोगों को बाहर जाने के लिए कहा जा रहा था। पुलिस की ओर से लगाए गए आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

संसदीय मामलों के राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने राज्यसभा में बिल की जानकारी दी। NTC के प्रमुख के तौर पर रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट जज को नियुक्त करने का प्रस्ताव है। सुप्रीम कोर्ट ने 2018 और 2020 में NTC के गठन को लेकर निर्देश दिए थे।

आईएमडी ने कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। शुक्रवार की बारिश से दिल्ली-NCR में जलभराव और यातायात प्रभावित रहा।

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों और भौगोलिक संरचनाओं को आधिकारिक मानचित्र में किया चिन्हित। चीन द्वारा लगातार नाम बदलने की कोशिशों के बीच केंद्र सरकार का बड़ा कदम। Survey of India के मानचित्र में मानक भारतीय नामों के साथ दर्ज किए गए सभी 27 स्थान।

ई20 पेट्रोल को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार की नीति पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम को लेकर अपनी बात रखी। कांग्रेस ने माइलेज कम होने और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त खर्च बढ़ने का दावा किया।

सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए ने त्रिपक्षीय रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते में किसी एक देश पर हमला तीनों पर हमला माना जाएगा। भारत ने इस समझौते को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विदेश मंत्रालय ने FCRA संशोधन को लेकर भारत की स्थिति स्पष्ट की। रणधीर जायसवाल ने कहा कि विदेशी फंडिंग पर नियंत्रण के नियम कई देशों में मौजूद हैं। भारत ने भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया।

पीएम मोदी ने NDA सांसदों के साथ नाश्ते पर बातचीत की। सांसदों को सदन की स्थिति का असर बाहर न ले जाने की सलाह दी गई। पीएम ने सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से जुड़ने पर जोर दिया।

कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को तीन दिनों के लिए व्हिप जारी किया। पार्टी ने 10 से 12 अगस्त तक संसद में सभी सदस्यों की मौजूदगी अनिवार्य की। FCRA संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्ष सतर्क नजर आ रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने नारायण साईं की उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने से इनकार किया। अदालत ने गुजरात हाईकोर्ट से लंबित अपील का जल्द निपटारा करने को कहा। नारायण साईं की ओर से अपील पर शीघ्र सुनवाई की मांग की गई थी।

CBI ने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जांच में पुणे की रिहायशी सोसायटी के एंट्री मैनेजमेंट एप रिकॉर्ड को अहम सबूत बताया गया है। सोसायटी रिकॉर्ड से छात्रों और अभिभावकों की मौजूदगी की पुष्टि करने का दावा किया गया है।

महुआ मोइत्रा ने पुलिस के सामने पेश होने की जगह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पूछताछ की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जांच प्रक्रिया में सहयोग करना जरूरी है। अदालत के रुख के बाद महुआ मोइत्रा की ओर से याचिका वापस ले ली गई।

संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उनका बयान मोहन भागवत की Gen Z और Gen Alpha के साथ हुई बातचीत के बाद आया। कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने भी आरएसएस और भाजपा की विचारधारा पर सवाल उठाए।