मुजफ्फरनगर में गंगनहर में नहाते समय 18 वर्षीय युवक डूबा, तलाश जारी

मुजफ्फरनगर में गंगनहर में नहाने गया एक 18 वर्षीय युवक डूब गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव चितौड़ा स्थित गंगनहर झाल की बताई जा रही है, जहां युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। सूचना मिलने के बाद पीएसी के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन में जुट गई है, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
दोस्तों के साथ नहाने गया था युवक
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामपुरम निवासी उजेब (18) रविवार शाम अपने तीन दोस्तों अबूजर, आहद और सुहेल के साथ चितौड़ा गांव की गंगनहर झाल में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बताया गया कि उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

परिजनों को मिली जानकारी
घटना के बाद सभी दोस्त वापस घर लौट आए, लेकिन उजेब घर नहीं पहुंचा। देर शाम तक उसके न लौटने पर परिजनों ने दोस्तों से पूछताछ की, जिसके बाद डूबने की घटना सामने आई। परिजनों ने तुरंत सिखेड़ा थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
गोताखोरों की टीम कर रही तलाश
सूचना मिलने पर पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों को मौके पर बुलाया और गंगनहर में युवक की तलाश शुरू कराई। लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन सोमवार शाम तक युवक का पता नहीं चल सका था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.