2026: बजट से पहले सिगरेट से लेकर एलपीजी तक क्या-क्या हुआ महंगा; जानें

नई दिल्ली। महीने की पहली तारीख हमेशा आम आदमी की जेब और रोजमर्रा के खर्चों पर असर डालती है। 1 फरवरी 2026 को भी ऐसा ही दिन है। इस दिन केंद्रीय बजट पेश होने वाला है और साथ ही कई नए नियम (New Rules 1 February 2026) लागू होंगे, जो आम लोगों और कारोबारी वर्ग दोनों को प्रभावित करेंगे।
आइए जानते हैं आज से किन चीज़ों में बदलाव होगा और कौन-कौन से खर्च बढ़ सकते हैं।
1. एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े
बजट से पहले ही इंडियन ऑयल और अन्य सरकारी गैस कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा कर दी है। घरेलू 14.2 किलो के सिलेंडरों के दाम पहले जैसी दर पर ही बने हुए हैं।
कॉमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) के दाम:
-
दिल्ली: ₹1691.50 → ₹1740.5 (₹49 बढ़ा)
-
कोलकाता: ₹1795 → ₹1844.5 (₹49.5 बढ़ा)
-
मुंबई: ₹1642.50 → ₹1692 (₹49.5 बढ़ा)
-
चेन्नई: ₹1849.50 → ₹1899.5 (₹50 बढ़ा)
घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम:
-
दिल्ली: ₹853
-
कोलकाता: ₹879
-
मुंबई: ₹852.5
-
चेन्नई: ₹868.50
2. सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला महंगे
1 फरवरी 2026 से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों पर टैक्स बढ़ा दिया गया है। इनमें सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला शामिल हैं। यह बढ़ोतरी सामान्य जीएसटी से अलग उत्पाद शुल्क और उपकर के तहत की गई है।
3. रेपो रेट में बदलाव का अनुमान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार आरबीआई की मौद्रिक समिति रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं कर सकती। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का अनुमान है कि इसमें 0.25% की गिरावट हो सकती है। अंतिम फैसला मौद्रिक समिति की बैठक के बाद ही घोषित होगा।
4. FASTag के लिए ई-केवाईसी की जरूरत नहीं
1 फरवरी 2026 से FASTag के लिए अब ई-केवाईसी अनिवार्य नहीं रहेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसकी घोषणा की है। अब वाहन मालिक FASTag को बिना ई-केवाईसी के एक्टिवेट करा सकते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.