यूपी में 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बदले गए 13 जिलों के पुलिस कप्तान

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को 13 जिलों में पुलिस कप्तानों समेत कुल 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। लखनऊ कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह को महोबा का एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि विश्वजीत श्रीवास्तव बहराइच के नए एसपी होंगे। निपुण अग्रवाल को मुरादाबाद की नौवीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। बहराइच के एसपी रामनयन सिंह को नोएडा स्थित 49वीं वाहिनी में भेजा गया है। इसके अलावा, आईजी ट्रेनिंग चंद्र प्रकाश को सुरक्षा शाखा में स्थानांतरित किया गया है।
शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी अब अलीगढ़ की 38वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक होंगे। एटा के एसपी श्याम नारायण सिंह को एसडीआरएफ में तैनात किया गया है, जबकि महोबा के एसपी प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में अपराध शाखा का एसपी बनाया गया है। रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्रा को सीतापुर की 11वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक नियुक्त किया गया है। इसी तरह, कौशांबी के एसपी राजेश कुमार द्वितीय को मेरठ की 44वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे को फिरोजाबाद का एसपी बनाया गया है।
कई अन्य जिलों में भी ताबादले हुए हैं। अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद को लखनऊ कमिश्नरेट में भेजा गया है। मऊ के एसपी इलामारन जी. को एटा का नया एसपी बनाया गया है। जालौन के डॉ. दुर्गेश कुमार अब अयोध्या की 6वीं वाहिनी एसएसएफ के सेनानायक होंगे। फिरोजाबाद के एसपी सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर का नया एसपी बनाया गया है। महराजगंज के एसपी सोमेंद्र मीना को रामपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। हमीरपुर की डॉ. दीक्षा शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
नोएडा की 49वीं वाहिनी में तैनात कमलेश बहादुर अब मऊ के एसपी होंगे। अलीगढ़ की 38वीं वाहिनी में तैनात लाखन सिंह यादव को अमरोहा का एसपी बनाया गया है। एटीएस के एसपी विनय कुमार सिंह को जालौन का एसपी नियुक्त किया गया है। नोएडा कमिश्नरेट से शक्ति मोहन अवस्थी को महाराजगंज का एसपी बनाया गया है। वाराणसी के अपर पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल को चंदौली का एसपी नियुक्त किया गया है।
मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत अब कौशांबी के एसपी होंगे। अलीगढ़ के एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक को हमीरपुर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरनगर के एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल को अलीगढ़ में एएसपी सिटी और अलीगढ़ के एसपी ग्रामीण अमृत जैन को मुजफ्फरनगर का एसपी सिटी बनाया गया है। आगरा कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त महादिक अक्षय संजय को मुजफ्फरनगर में एसपी ग्रामीण के पद पर तैनात किया गया है।
प्रमुख जिलों में नए कप्तान
शाहजहांपुर, एटा, रामपुर, चंदौली, फिरोजाबाद और मऊ जैसे महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस कप्तान बदले गए हैं। सौरभ दीक्षित अब शाहजहांपुर के नए एसपी होंगे। इलामारन जी. एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात होंगे। आदित्य लांग्हे को चंदौली से हटाकर फिरोजाबाद का एसपी बनाया गया है। सोमेन्द्र मीना और शक्ति मोहन अवस्थी क्रमशः रामपुर और महाराजगंज के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।

कमिश्नरेट से जिलों तक
इस बार की तबादला सूची में बड़े कमिश्नरेट से कई पुलिस उपायुक्तों को जिलों की कमान सौंपी गई है। अमित कुमार आनंद और डॉ. दीक्षा शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में DCP के पद पर रखा गया है। वहीं, विश्वजीत श्रीवास्तव को लखनऊ से हटाकर बहराइच का नया एसपी बनाया गया है।
पीएसी और एसएसएफ में भी फेरबदल
जिलों के साथ ही पीएसी की वाहिनियों में भी नए सेनानायकों की तैनाती हुई है। 38वीं वाहिनी अलीगढ़ के नए सेनानायक राजेश द्विवेदी होंगे, जबकि 11वीं वाहिनी सीतापुर के सेनानायक विद्यासागर मिश्रा होंगे। डॉ. दुर्गेश कुमार अयोध्या की 6वीं वाहिनी एसएसएफ के नए सेनानायक बनेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.