अमेरिका के कैलिफोर्निया में बर्थडे पार्टी में गोलीबारी, 4 की मौत, 10 घायल

अमेरिका के कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में एक बच्चे की बर्थडे पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। मरने वालों में दो बच्चे और दो वयस्क शामिल हैं। पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि यह हमला लक्षित था। घायल लोगों को तुरंत स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल को घेरते हुए आसपास की सड़कों को बंद कर दिया है।
स्टॉकटन के उप-मेरयर जेसन ली ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह अधिकारियों के संपर्क में हैं। पुलिस घटना के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है।
इस घटना से पहले, पिछले महीने मिसिसिपी के डेल्टा क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी हुई थी, जिसमें छह लोगों की मौत और बारह लोग घायल हुए थे। इनमें से एक घटना हाई स्कूल फुटबॉल होमकमिंग गेम के बाद लीलैंड शहर में हुई थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.