बीएमसी मतदान के दौरान बच्ची ने अक्षय कुमार से मांगी आर्थिक मदद

मुंबई: देश की सबसे धनी महानगरपालिका, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान शुरू हो गया। इस दौरान बॉलीवुड सितारे अक्षय कुमार, नाना पाटेकर और तमन्ना भाटिया समेत कई सेलिब्रिटी मतदान करने पहुंचे।
मतदान केंद्र गांधी शिक्षण भवन में पहुंचे अक्षय कुमार के पास एक छोटी बच्ची ने मदद की गुहार लगाई। उसने हाथ में पर्चा पकड़े हुए कहा, “मेरे पापा बहुत बड़े कर्ज में हैं, प्लीज उनकी मदद कीजिए।” अक्षय कुमार ने बच्ची की बात ध्यान से सुनी और सुरक्षा कर्मियों के रोकने के बावजूद उसे कहा, “आप अपना नंबर दे दो, ऑफिस आ जाना।” बच्ची ने अभिनेता के पैर छूने की कोशिश की, जिसे अक्षय ने विनम्रता से रोका।
इस भावुक मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नेटिज़न्स ने अक्षय के प्रति प्रशंसा व्यक्त करते हुए लिखा, “आपका दिल बहुत बड़ा है, कृपया बच्ची की मदद करें,” और “अगर आप मदद करेंगे तो दिल से धन्यवाद।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ईश्वर ने मदद करने की क्षमता दी है, तो करनी चाहिए।”
मतदान के बाद अक्षय कुमार ने सभी मुंबईकरों से वोटिंग की अपील की। उन्होंने कहा, “आज बीएमसी चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। मुंबई में असली नियंत्रण हमारे हाथ में है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि बड़ी संख्या में वोट डालें। अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है, तो सिर्फ बातें नहीं करनी हैं, बल्कि आकर मतदान करना होगा।”
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.