कोहरे में दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर चालक की मौत

मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे एक कैंटर में पीछे से कंटेनर जा टकराया, जिसके बाद पीछे से आ रही दो कारें भी आपस में भिड़ गईं। इस श्रृंखलाबद्ध टक्कर में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी निवासी कमल सिंह शनिवार रात कंटेनर लेकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। जब उनका वाहन पाकबड़ा क्षेत्र में लोधीपुर राजपूत गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक आगे चल रहे कैंटर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे से आ रही दो कारें भी कंटेनर में जा घुसीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दुर्घटना में कमल सिंह समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान कंटेनर चालक कमल सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.