झांसी-इलाहाबाद स्नातक मतदाता सूची में गड़बड़ी, 100 से अधिक डुप्लीकेट नाम मिले

HIGHLIGHTS
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई।
- मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने जांच रिपोर्ट भेज दी है।
- मतदाता सूची की त्रुटियों के बावजूद सही पहचान होने पर मतदान की अनुमति मिलेगी।
झांसी। झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और अन्य गड़बड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूचनाओं के बाद निर्वाचन विभाग ने मामले की जांच कराई है।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के निर्देश पर रिटर्निंग ऑफिसर एवं झांसी के मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने जांच पूरी कर रिपोर्ट भेज दी है। जांच के दौरान मतदाता सूची में लिपकीय त्रुटियों के अलावा 100 से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम भी मिले हैं।
मंडलायुक्त ने 17 अक्टूबर को जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया था कि मतदाता सूची में लिपकीय त्रुटि होने के कारण किसी भी मतदाता को मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया था कि यदि मतदान केंद्र पर मतदाता की पहचान सही पाई जाती है, तो पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी की संतुष्टि के बाद उसे वोट डालने की अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में सभी मतदान कर्मियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।
मतदाता पर्चियों में दर्ज हैं अजीबोगरीब नाम
मतदाता सूची से जुड़ी कुछ पर्चियों में असामान्य नाम दर्ज होने के मामले भी सामने आए हैं। एक पर्ची में मतदाता का नाम 'मूर्ख काली देवी' और पिता का नाम 'रामजीत पटेल' लिखा है। वहीं, एक अन्य पर्ची में पिता के नाम के स्थान पर 'राम ने शर्मा को मारा' दर्ज है।

इसी तरह एक मतदाता पर्ची में वोटर का नाम 'टक्कर मारना' और पिता का नाम भी 'टक्कर मारना' ही दर्ज पाया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.