दिल्ली से लखनऊ आ रहे विमान में जज से क्रू मेंबरों ने की अभद्रता

राजधानी लखनऊ में सोमवार देर रात दिल्ली से आई एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-1720) में न्यायाधीश प्रशांत कुमार को परोसे गए भोजन में फंगस (सड़ा हुआ) मिलने का मामला सामने आया। उनके द्वारा आपत्ति जताने पर फ्लाइट के केबिन क्रू और एयरलाइन के कस्टमर सर्विस कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप भी लगा है।
जानकारी के अनुसार, उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार दिल्ली से रात 9:40 बजे लखनऊ आने वाली फ्लाइट में सवार थे। उनकी सीट संख्या 1A थी। यात्रा के दौरान उन्हें परोसे गए भोजन में फंगस दिखा, जिसे देखकर उन्होंने समस्या उठाई।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि केबिन क्रू के मनप्रीत और प्रीति ने शिकायत का समाधान करने के बजाय अभद्र व्यवहार किया। एयरलाइन के कस्टमर सर्विस कर्मचारी सुफियान पर भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि संबंधित कर्मचारी ने दूषित भोजन को फ्लाइट से बाहर ले जाने से भी रोका।
न्यायाधीश के साथ मौजूद सुमित गुप्ता ने मामले की तहरीर सरोजनी नगर थाने में दी। उन्होंने कहा कि यह यात्रियों की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति गंभीर लापरवाही है। एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने पुष्टि की कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.