शुकतीर्थ आश्रम के साधु से गोशाला बनाने के नाम पर 28 लाख की ठगी

मोरना (मुजफ्फरनगर)। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में स्थित निर्मोही अखाड़ा आश्रम के साधु विष्णुदास महाराज से गोशाला बनाने के नाम पर 28 लाख 50 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित साधु ने भोपा सीओ को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद नगर के संत समाज में गहरा रोष व्याप्त है।
ठगी का मामला और आरोप
भोपा थाना क्षेत्र की तीर्थ नगरी शुकतीर्थ के आश्रम के साधु विष्णुदास महाराज ने बताया कि उन्होंने गोशाला के लिए अपने ग्राम बघरा की पुश्तैनी जमीन बेच दी थी। आरोप है कि गांव सीकरी निवासी एक व्यक्ति ने उन्हें गोशाला बनाने के लिए सीकरी के जंगल में 40 बीघा जमीन दिखाई और भरोसा दिलाया कि यह जमीन उनके नाम कराई जा सकती है।
साधु ने बताया कि आरोपित ने बीते 17 फरवरी को 25 लाख रुपये और 27 फरवरी को 3 लाख 50 हजार रुपये, कुल 28 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि 18 मार्च 2026 को एक व्यक्ति, जो खुद को पटवारी बता रहा था, ने जमीन का ठेकानामा नोटरी के माध्यम से तैयार कराया।
जब साधु जमीन की देखरेख के लिए सीकरी गए तो वहां एक अन्य व्यक्ति खेत में सिंचाई कर रहा था। उसने बताया कि यह जमीन उसने 15 दिन पहले खरीदकर बैनामा करा लिया है। इस घटना से साधु को ठगी का अहसास हुआ।
फर्जी लेखपाल और वीडियो सबूत
पीड़ित ने यह भी बताया कि फर्जी लेखपाल ने जमीन दाखिल खारिज कराने के एवज में 26 हजार रुपये लिए। साधु के अनुसार, पैसे देने के समय भोकरहेड़ी निवासी अन्य लोग भी आश्रम में मौजूद थे और इस लेन-देन का वीडियो उनके पास मौजूद है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.