बागपत में मस्जिद परिसर में महिला और दो बच्चों की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

बागपत जिले के गांगनौली गांव में शनिवार को एक भयावह घटना सामने आई, जिसमें मस्जिद परिसर में रहने वाली एक महिला और उसके दो बच्चों की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार, मृतक परिवार में मौलाना इब्राहीम (पिता यामीन) निवासी सुन्ना, जिला मुजफ्फरनगर के परिजन शामिल थे। मौलाना गांगनौली की मस्जिद में रहकर धार्मिक शिक्षा का कार्य करते थे। घटना के समय मौलाना किसी कार्यक्रम में देवबंद गए हुए थे।
बताया गया है कि शनिवार सुबह जब बच्चे पढ़ाई के लिए मस्जिद पहुंचे, तो उन्होंने महिला और बच्चों को खून से लथपथ पाया। इसके बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही तथ्य सामने लाए जाएंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.