दिल्ली-एनसीआर
नगर निगम सदन में नाव लेकर पहुंचे आप पार्षद, जलभराव के विरोध में नारेबाजी

HIGHLIGHTS
- सोमवार की बैठक में सामने आई सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही
- बारिश के कारण जलभराव को लेकर जताया विरोध
- सदन की कार्यवाही के दौरान हुई जोरदार नारेबाजी
नई दिल्ली। नगर निगम सदन की सोमवार को हुई बैठक में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई। बरसात के मौसम में जगह-जगह हो रहे जलभराव के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद नाव लेकर सदन की कार्यवाही में पहुंच गए।
नाव लेकर पहुंचे पार्षदों ने बैठक के दौरान जोर-जोर से नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ ही देर में सदन का माहौल पूरी तरह बदल गया। बाद में नियमों का हवाला देते हुए उन्हें सदन में इस तरह का अजीबोगरीब विरोध प्रदर्शन नहीं करने के लिए कहा गया।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.