शाहिद कपूर की 'देवा' के एक्टर रोहुल्लाह मेहदी ड्रग्स केस में गिरफ्तार, 6.60 लाख का 28 ग्राम MD बरामद

HIGHLIGHTS
- पुलिस को दहिसर चेक नाका पर ड्रग तस्करी की सूचना मिली थी।
- काशिमीरा पुलिस स्टेशन की टीम ने निगरानी शुरू की।
- मीरा-भायंदर पुलिस के अनुसार, दोनों के पास से 28 ग्राम ड्रग्स मिला।
मुंबई में पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली थी कि अभिनेता रोहुल्लाह मेहदी ड्रग तस्करी के लिए दहिसर चेक नाका पहुंचने वाला है। एएनआई की खबर के मुताबिक, मुंबई के काशिमीरा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र कांबले ने एक टीम गठित की, जिसके बाद निगरानी और जांच शुरू की गई।
कितने ड्रग्स के साथ अभिनेता पकड़ा गया?
मीरा-भायंदर पुलिस के मुताबिक, रूहुल्लाह मेहदी और उसके साथी को 28 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभिनेता को पकड़े जाने के बाद वह कैमरे के सामने अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आया।
अभिनेता ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में किया है काम
पुलिस के अनुसार, अभिनेता मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले का रहने वाला है और मुंबई के गोरेगांव में रहता था। रोहुल्लाह मेहदी ने शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'देवा' में काम किया है। इसके अलावा वह कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुका है।
क्या थी फिल्म 'देवा' की कहानी?
शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' में वह पुलिस अधिकारी देव की भूमिका में हैं। फिल्म में देव एक विद्रोही स्वभाव का पुलिस वाला है। एक हाई-प्रोफाइल केस की जांच के दौरान उसे धोखा मिलता है। क्या देव इस केस को सुलझा पाता है और धोखा देने वालों के साथ क्या करता है, यही फिल्म की कहानी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.